Home / Odisha / पड़ोसियों के हमले में एक परिवार के पांच सदस्य जख्मी

पड़ोसियों के हमले में एक परिवार के पांच सदस्य जख्मी

पुरी. जिले में डेलांग पुलिस सीमा के तहत हरिराजपुर गांव में पड़ोसियों के हमले में एक महिला, उसके पति और नाबालिग बेटी व बेटा गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस घटना के खिलाफ गाँव की कविता प्रधान ने स्थानीय थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है. उसने कहा है कि उनके 13 पड़ोसियों ने सुबह घर की चारदीवारी को ढहा दिया और उनपर पानी के पाइप और लोहे की छड़ आदि से जानलेवा हमला किया. इस घटना को उनकी बेटी ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करना शुरू किया तो हमलावरों ने डिवाइस को छीन लिया. महिला ने आरोप लगाया है कि हमलावर उसकी हत्या करने के बाद उसकी संपत्ति हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …