Home / Odisha / रूट संख्या-29 को छोड़कर सभी मार्गों पर मो बस सेवा शुरू

रूट संख्या-29 को छोड़कर सभी मार्गों पर मो बस सेवा शुरू

भुवनेश्वर. ओडिशा में आज से मो बस सेवा रूट संख्या-29 को छोड़कर सभी मार्गों में फिर से शुरू हो गई है. आवंटित समय स्लॉट पर शेष 22 मार्गों पर 144 बसें चल रही हैं. कैपिटल रीजन अर्बन ट्रांसपोर्ट के निर्देश पर आज से भुवनेश्वर, कटक और पुरी में आवश्यक रूटों पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों ने फेरी लगाना शुरू कर दिया है. इससे पहले एक सितंबर से सिटी बस सेवा मो बस राज्य में कोविद-19 सुरक्षा प्रोटोकाल के साथ कटक, भुवनेश्वर और पुरी के केवल आठ मार्गों पर चलना शुरू किया था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …