भुवनेश्वर । तालचेर के बीजद विधायक ब्रज किशोर प्रधान के अनुगूल जिले के विक्रमपुर थाना क्षेत्र के नंदिरा गांव में स्थित उनके कैंप आफिस में सोते समय उनके वाहन को फूंक दिये जाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये दो युवक हैं स्वाधीन थंब व जीतेन महांति। उल्लेखनीय है कि गत सात दिसंबर को यह घटना घटी थी। विधायक ब्रजकिशोर प्रधान अनुगूल जिले के विक्रमपुर थाना क्षेत्र के नंदिरा गांव में स्थित उनके कैंप आफिस में सो रहे थे। देर रात कुछ लोगों ने उनके कैंप आफिस पर बाहर से ताला जड़ दिया था तथा बाहर खड़े उनके फर्चुनर मं आग लगा दी थी। विधायकों के समर्थकों को इसके सूचना मिलने के बाद वे ताला तोड़कर उन्हें बाहर निकाला था। विधायक ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज की थी।
Check Also
सुभद्रा योजना के दो साल पूरे
ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’ उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
