Home / Odisha / नंदगांव वृद्ध गौ सेवा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ गोपाष्टमी उत्सव सपन्न

नंदगांव वृद्ध गौ सेवा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ गोपाष्टमी उत्सव सपन्न

कटक :- मंगराजपुर,चौद्वार,कटक स्थित नंदगांव वृद्ध गौ सेवा आश्रम में गौपूजन दिवस गोपाष्टमी उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पालन किया गया. गौशाला के कों. चेयरमैन देवकी नंदन जोशी,नथमल चनानी, विजय खण्डेलवाल एवं अध्यक्ष कमल कुमार सिकारिया के मार्गदर्शन में बड़े ही भक्ति भाव के साथ यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. गौशाला मे पधारे सभी गौ भक्तों ने गौ माता की पूजा की एवं गौमाता को गौ खाद्य खिलाकर पुण्य फल प्राप्त किया. बहुत सारे गौ भक्तों ने तुला दान कर अपने वजन के बराबर गौ ग्रास (चोकड, चुनी,गुड़ नाड़ा, घास) आदि गौ माता को समर्पित किया. गौशाला के सचिव पदम भावसिंहका के विशेष प्रयास से गौशाला को सरकारी अनुदान प्राप्त हुआ. इसलिए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. पवन गुप्ता को भी उनकाे गौ चिकित्सालय के निर्माण के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.
गोपाल बंसल, पुरषोत्तम अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, ज्ञान चंद नाहर, सुनील मुरारका, विष्णु सिंघानिया आदि ने जानकारी देते हुए कहा कि कोविड बिमारी से संबंधित सरकारी नियमों को पालन करते हुए गोपाष्टमी उत्सव का पालन किया गया. गौशाला के चेयरमैन डा किशन लाल अग्रवाल(भरतीया) ने गौशाला में पधारे सभी गौ भक्तों गौ सेवा में सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …