Home / Odisha / कलिंगा सेवा समिति ट्रस्ट का रक्तदान शिविर का आयोजन

कलिंगा सेवा समिति ट्रस्ट का रक्तदान शिविर का आयोजन

कटक : कलिंगा सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा चावलियागंज स्थित श्रीश्री मंडप में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर मे कोविद-19 के नियमों का कराई से पालन किया गया. रेडक्रॉस द्वारा संचालित इस रक्तदान शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने खूब उत्साह के साथ सहयोग किया. समाज के अनेक वरिष्ठ एव विशिष्ठ सज्जनों ने इस शिविर उपस्थित होकर समिति के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया. शिविर मे कलिंगा सेवा समिति के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य था। समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र डागा ने सूचित किया है कि इस शिविर में 85 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया है। उन्होंने रेडक्रास के डाक्टर, सहायोगियों , रक्त दाताओं एवं उपस्थित सभी समाजसेवियों को इस नेक कार्य में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …