Home / Odisha / राज्य सरकार के फैसला का स्वागत, घरों में करें छठ पूजा – नंदलाल सिंह

राज्य सरकार के फैसला का स्वागत, घरों में करें छठ पूजा – नंदलाल सिंह

सुधाकर कुमार शाही, कटक

आज छठ पूजा को लेकर ओडिशा सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देश का बीजू जनता दल अप्रवासी साम्मुख्य के राज्य संयोजक नंदलाल सिंह ने स्वागत किया है. साथ ही उन्होंने लोगों से सरकार के निर्देशानुसार घरों में ही छठ पूजा करने की अपील की है. उन्होंने बताया कि इस साल भी नदियों के तट पर भी सार्वजनिक छठ पूजा करने के लिए अनुमित हेतु राज्य सरकार से निवेदन किया गया था, परन्तु कोविद महामारी को ध्यान में रखते हुए इस साल छठ पूजा नहीं करने का सुझाव दिया गया है. मेरा आप सभी से निवेदन है कि कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में हम सब मिलकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन करें और अपने निवास स्थान पर ही छठी मैया की आराधना करें. बिहारी समाज हमेशा अपने उत्तरदायित्व को समझता है और इस परीक्षा की घड़ी में एकजुट होकर हम ओडिशा सरकार के इस जनहित में लिये गए निर्णय को स्वीकार करता है. हम और हमारे समाज के सभी लोगों ने राज्य सरकार के इस फैसले को उचित बताया है. अप्रवासी समाज के राज्य संयोजक नंदलाल सिंह ने बताया कि हम लोगों ने राज्य सरकार से मिलकर छठ पूजा आयोजन पर विचार-विमर्श किया, परन्तु इस महामारी के कारण इसे सार्वजनिक तौर पर इसका आयोजन नहीं करने का सुझाव दिया गया है. छठ पूजा के दिन भीड़ होती है और इसमें कोरोना के संक्रमण का जोखिम ज्यादा रहेगा. इसलिए आप सभी घरों से ही छठ पूजा करते हुए महामारी से मुक्ति और ओडिशा की समृद्धि की कामना करें.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …