Home / Odisha / छठ पूजा पर ओडिशा सरकार ने लगायी पाबंदी, घरों में पूजा करने की सलाह

छठ पूजा पर ओडिशा सरकार ने लगायी पाबंदी, घरों में पूजा करने की सलाह

सुधाकर कुमार शाही, भुवनेश्वर

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रकृति और आस्था के महापर्व छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस साल छठ पूजा 20 और 21 नवबंर को है. यह जानकारी विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है. कहा गया है कि राज्य कोरोना को लेकर एक कठिन दौर से गुजर रहा है. ऐसी स्थिति में सुरक्षात्मक हर कदम उठाये जा रहे हैं. सरकार कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए हर कदम उठा रही है. छठ पूजा के दिन काफी संख्या व्रती और श्रद्धालु नदियों के किनारे और तटों पर पवित्र डुबकी लगाते हैं. छठ पूजा दे दिन नदियों के किनारे और तटों काफी भीड़ होती है, ऐसी स्थिति में कोरोना के संक्रमण का खतरा रहेगा. इसलिए कोविद नियमों में संशोधित करते हुए कोरोना के सार्वजनिक आयोजन पर पाबंदी लगायी जाती है. सरकार ने लोगों से आग्रह किया है कि वे इस पवित्र त्योहार को अपने-अपने घरों में मनाएं. साथ ही कोविद नियमों का पालन भी करें. यदि किसी को कोविद नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …