Home / Odisha / बालेश्वर जिले में झारखंड से 42 हाथियों के झुंड

बालेश्वर जिले में झारखंड से 42 हाथियों के झुंड

बालेश्वर. जिले में झारखंड से 42 हाथियों के झुंड के आने से दहशत फैल गयी है. इस झुंड ने पिछले कुछ दिनों से बालेश्वर जिले में उत्पात मचा रखा है. पिछले कुछ दिनों में कई घरों और फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है. जानकारी के अनुसार, झारखंड के दलमा जंगल से यह 42 हाथियों का एक झुंड यहां आया है. इन्होंने अब गोपालपुर वन अभ्यारण्य में अपना डेरा जमाया है. बताया गया है कि ये हाथी झारखंड से पहले मयूरभंज जिले में प्रवेश किया और फिर नीलगिरि वन रेंज की दुर्गादेवी, सोननदी, पुंडल, कठपाल, पटाना, अयोध्या, गोपालपुर और अंत में गोपालपुर वन अभ्यारण्य में रुके हुए हैं. झुंड ने पिछले कुछ दिनों में कई घरों और एकड़ धान के खेतों को नष्ट कर दिया है. इन क्षेत्रों में स्थानीय लोग पूरी तरह से दहशत की स्थिति में रह रहे हैं. बालेश्वर डीएफओ विश्वराज पंडा, नीलगिरि रेंजर मनुअर खान के साथ कई वनकर्मियों, वनरक्षक और स्वयंसेवक उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। मनुअर ने कहा कि रिजर्व फॉरेस्ट में झुंड को रखने की कोशिश की जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …