Home / Odisha / नंदगांव वृद्ध गो सेवा आश्रम में दीपमहोत्सव मना

नंदगांव वृद्ध गो सेवा आश्रम में दीपमहोत्सव मना

कटक. नंदगांव वृद्ध सेवा आश्रम मंगराजपुर चौद्वार कटक में ट्रस्टी द्वारा सनातन हिंदू धर्म के अनुसार सभी गोशाला के कर्मचारियों के साथ धूमधाम से दीपावली में दीपों को प्रज्जवलित कर दीपमहोत्सव मनाया गया. इस उत्सव में सचिव पदम भावसिंहका तथा गो सेवक संतोष गोरीसरिया का विशेष सहयोग रहा. सभी ने शाम को 5:00 बजे पंडित जी द्वारा सभी ब्लॉक में गोमाता संकल्प स्थल, सप्त गो माता मंदिर, विश्राम कुटीर, तुलादान केंद्र एवं गोबर कास्ट ग्रह तथा वहां पर स्थित शिव मंदिर एवं महाप्रभु श्रीजगन्नाथ मंदिर में विधिवत दीपक का पूजन किया गया एवं सभी कर्मचारी में प्रसाद का वितरण किया गया.

सभी कर्मचारियों को दीपावली उत्सव एवं गोमाता के महत्व के बारे में उनको जानकारी दी गई तथा हर कर्मचारियों मे बहुत उत्साह रहा एवं वे संपूर्ण सहयोग से काम करेंगे बोलकर आश्वासन दिया आज के इस कार्य में सभी ट्रस्टियों एवं सदस्यों, दानदाताओं ने इस कार्यक्रम की सराहना की. विशेषकर चेयरमैन डॉक्टर किशनलाल भरतिया, को चेयरमैन नथमल चनानी, विजय खंडेलवाल, देवकीनंदन जोशी, सभापति कमल सिकरिया, गोपाल बंसल, पवन गुप्ता, सुनील मुरारका, अरुण सिंघानिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विष्णु जोशी, दीनदयाल क्याल, कौशल अग्रवाल, विष्णु चौधरी, प्रकाश अग्रवाल(छोटू), ज्ञानचंद नाहर तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सभी दान दाताओं, गो सेवकों ने बहुत ही सराहना कर अपने-अपने विचार प्रगट कर कहा कि आज के दिन गोशाला उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है. उनके इस विचार से सभी गो सेवकों, भक्तों में बहुत उत्साह है. यह जानकारी सचिव पदम भावसिहंका ने दी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …