भुवनेश्वर – स्वतंत्रता सेनानी पंडित नीलकंठ दास की 52वीं पुण्यतिथि बुधवार को विधानसभा परिसर में मनायी गई । विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विधानसभा प्रांगण मं पंडित नीलकंठ दास की प्रतिमूर्ति पर पुष्पांजलि दी । विधानसभा अध्यक्ष डा पात्र, उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह, राजस्व मंत्री सुदाम मारांडी, महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती टुकुनी साहू समेत अनेक विधायक व पूर्व विधायकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
