Home / Odisha / नवीन ने दी दिवाली व काली पूजा की शुभकामनाएं

नवीन ने दी दिवाली व काली पूजा की शुभकामनाएं

भुवनेश्वर. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सभी को दिवाली और काली पूजा की बधाई दी है. अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री ने ओड़िया में ट्वीट किया है. उन्होंने सभी से कोविद-19 महामारी के मद्देनजर सावधानी से दिवाली मनाने का अनुरोध किया है और दिवाली पर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है.

पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है. इस दिन को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्ध होने के कारण उन्होंने बच्चों की शिक्षा पूरी करने की वकालत की. नेहरू को आधुनिक भारत के वास्तुकार के रूप में संदर्भित करते हुए कि  नवीन ने कहा कि प्रगतिशील और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके अपार योगदान के लिए उन्हें याद किया जाता रहेगा.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …