Home / Odisha / बलांगीर सामूहिक हत्या प्रकरण में अब तक चार गिरफ्तार

बलांगीर सामूहिक हत्या प्रकरण में अब तक चार गिरफ्तार

बलांगीर. जिले के पाटनागढ़ थाना क्षेत्र के सानरापड़ा गांव में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है. छह सदस्यों की मौत एक हत्या का मामला दिख रहा है. हाल में गिरफ्तार दो संदिग्धों की पहचान सुरेश मांझी और बबलू जानी के रूप में की गई है, जबकि पहले से पकड़े गए दो व्यक्तियों के नाम भोला और शिबा बताये गये हैं. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. बताया जाता है कि छह सदस्यों की मौत एक हत्या का मामला है और पिछली प्रतिद्वंद्विता के कारण होने की अंदेश जतायी जा रही है. हालांकि पुलिस ने कुछ बयान नहीं दिया है. बीते गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रथमदृष्या यह हत्या का मामला दिख रहा है। शरीर पर चोट के निशान पाये गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …