Home / Odisha / ओडिशा को 128 करोड़ रुपये की तूफान सहायता

ओडिशा को 128 करोड़ रुपये की तूफान सहायता

भुवनेश्वर. तूफान सहायता के लिए केंद्र सरकार ने ओडिशा सरकार को और 128.23 करोड़ रुपये प्रदान किया है. केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी में इसका अनुमोदन किया गया है. उल्लेखनीय है कि गत मई महीने में अंफान तूफान ओडिशा व पश्चिम बंगाल की तट पर टकराया था. मई के मांह में ही केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ से ओडिशा को पांच सौ करोड़ की सहायता की थी. केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदा के मुकाबला करने के लिए ओडिशा समेत छह राज्यों को 4382 करोड़ रुपये प्रदान करने का निर्णय किया. एनडीआरएफ से यह राशि दी जाएगी. नुकसान के संबंध में प्रभावित राज्यों से रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद व केंद्रीय मंत्रिमंडल कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने इसका अनुमोदन किया है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …