Home / Odisha / डॉ जतीन मोहंती भाजपा के खुर्दा जिलाध्यक्ष नियुक्त

डॉ जतीन मोहंती भाजपा के खुर्दा जिलाध्यक्ष नियुक्त

भुवनेश्वर. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ जतिन मोहंती भारतीय जनता पार्टी के खुर्दा जिले में अध्यक्ष होंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती ने उनको इस पद पर नियुक्ति दी है. उल्लेखनीय है कि जतीन काफी समय तक छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं. उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काफी दिनों तक काम किया. वह परिषद के राष्ट्रीय सचिव रहे. इसके साथ-साथ वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव के रूप में भी निर्वाचित हुए हैं. वर्तमान में वह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इससे पहले वह पार्टी के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. पार्टी के खुर्दा जिलाध्यक्ष रश्मि रंजन महापात्र को अनुशासनहीनता के आरोप में अपनी जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …