Home / Odisha / जूजूमारा में सड़क हादसा दो की मौत

जूजूमारा में सड़क हादसा दो की मौत

जूजूमारा-जूजूमारा- संबलपुर हाईवे पर आज एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। बताया जाता है कि मृतक में ट्रक चालक और खलासी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, आज सुबह एक ट्रक और तेल टैंकर के बीच चोरों का टक्कर हो गयी। इससे वाहन में आग लग गई और चालक तथा खलासी की जलकर मौत हो गई। इस हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गई। हादसे की जानकारी पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा दमकल को बुलाकर आग पर नियंत्रण पाया गया। हालांकि तब तक खलासी और चालक की मौत हो चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम को नियंत्रित किया, जिससे वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई हालांकि खबर लिखे जाने तक इस  इस हादसे का कारण पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …