Home / Odisha / नवरंगपुर में लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, दुष्कर्म होने का संदेह

नवरंगपुर में लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, दुष्कर्म होने का संदेह

भुवनेश्वर। नवरंगपुर जिले में बीती रात से लापता एक नाबालिग लड़की का शव शनिवार को बरामद हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में रोष है। लड़की के परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म किये जाने के बाद उसकी हत्या की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवरंगपुर जिले के कोषामगुडा प्रखंड के गुमंडली गांव के लोग शुक्रवार शाम को स्थानीय त्योहार मना रहे थे। इस त्योहार से लौटने के बाद नाबालिग लड़की घर में सो गई। रात को वह लघुशंका के लिए बाहर गई तथा वह नहीं लौटी। इस कारण परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन नाबालिग के बारे में पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह गांव से आधे किमी की दूरी पर एक खेत में लड़की के शव को लोगों ने देखा। इसके बाद उन्होंने परिवार के लोगों को सूचना दी । लड़की के शव के पास से दो जिन्स पैंट भी मिले है। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को बरामद कर जांच का कार्य शुरु कर दिया है। परिवार के लोगों ने इसे दुष्कर्म व हत्या का मामला बताया है तथा दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …