भुवनेश्वर – बौद्ध जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग- 57 नंबर पर स्थित ब्रिज चौक पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया । मृतक की पहचान महेश प्रधान के रुप में की गई है और वह टुटुसिंहा गांव का रहने वाला था। इस हादसे में घायल विमल प्रधान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा शनिवार की सुबह हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश प्रधान व बिमल प्रधान शनिवार की सुबह अपने गांव से बाइक के जरिये जिला मुख्य़ालय बौद्ध जा रहे थे। ब्रिज चौक के पास एक ट्रक के साथ उनकी सीधी टक्कर हो गई । इस कारण घटनास्थल पर ही महेश की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची व शव को बरामद किया। दुर्घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया है। इस मामले में गंभीर रुप से घायल बिमल को पहले बौद्ध स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां उनकी हालत खराब होने के कारण उन्हें बुर्ला स्थित मेडिकल कालेज व अस्पताल ले जाया गया है। उधर, ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा प्रदान करने की मांग को लेकर स़डक अवरोध किया है । प्रशासन के लोग वहां पहुंच कर उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
