Home / Odisha / मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान

मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान

संबलपुर। सिटी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के सामने कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मामले की खबर पाकर रेलवे पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची और मृतक की लाश का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जाने तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

कफ सिरप कारोबार में लिप्त शख्स गिरफ्तार

संबलपुर। हीराकुद पुलिस ने कफ सिरप कारोबार में लिप्त एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विक्की महाकुड़ बताया गया है। आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

लोक महोत्सव का भव्य आगाज चार जनवरी से

संबलपुर। लोकगीत, संगीत एवं नृत्य के महासमर लोक महोत्सव का भव्य आगाज आगामी 4 जनवरी से होगा। जिला प्रशासन की पहल पर बुलायी गई एक विशेष बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीएचडी मैदान में लोकगीत, संगीत एवं नृत्य की झंकार गुंजेंगी। महोत्सव आयोजन की तैयारी आरंंभ कर दी गई है।

 

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …