भुवनेश्वर । हेल्थ एंड वेलनेस सेटर में बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान के लिए केन्द्रापड़ा जिले के चार लोगों को सम्मानित किया गया है। सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डा हर्षवर्धन ने उन्हें सम्मानित किया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।सम्मानित व्यक्तियों नें केन्द्रापड़ा जिले के ओलाव हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के मेडिकल आफिसर डा सौम्य रंजन नायक, महाकालपड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डा रश्मिता सामल, एएनएम सची मिश्र व आशाकर्मी रंजीता मंडल शामिल हैं।
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
