Home / Odisha / छापेमारी करने गये बोलागढ़ के तहसीलदार पर हमला

छापेमारी करने गये बोलागढ़ के तहसीलदार पर हमला

भुवनेश्वर. खुर्दा जिले के गोपालपुर के पास कथित तौर पर पत्थर खदान माफिया ने बोलागढ़ के तहसीलदार डी नायक पर गुरुवार को हमला बोल दिया, जिसमें उनको गंभीर चोट आयी है. तहसीलदार अपनी टीम के साथ गोपालपुर में एक खदान में छापेमारी करने पहुंचे थे. इस दौरान उन पर हमला किया गया. हमले के संबंध में बेगुनिया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है. इसकी सूचना पाते ही पुलिस ने कार्रवाई की और एक व्यक्ति को खदान स्थल से हिरासत में ले लिया. पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन भी जब्त की है. घटना के संबंध में आगे की जांच चल रही थी. इससे पहले कुछ महीने पर टांगी के तहसीलदार पर भी पत्थर माफियाओं द्वारा हमला किया गया था. वह भी छापेमारी करने गये थे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …