Home / Odisha / राजगांगपुर में सरकारी निर्देश के बाद पुलिस का औचक छापेमारी में पटाखे के साथ तीन व्यापारी गिरफ्तार

राजगांगपुर में सरकारी निर्देश के बाद पुलिस का औचक छापेमारी में पटाखे के साथ तीन व्यापारी गिरफ्तार

तन्मय सिंह, राजगांगपुर
कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इस साल पटाखा पर पूरी तरह से पाबंदी को लेकर राज्य सरकार की तरफ से दो दिन पहले जारी निर्देश के बाद शहर के वार्ड नंबर 6 स्थित बागीचापाड़ा में बीती रात 9 बजे पुलिस के ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान तीन पटाखा व्यापारी के गोदाम में पटाखों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. ओडिशा सरकार ने निर्देश जारी किया है कि इस बार दीपावली में कोविद-19 को देखते हुए पटाखे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. इसे देखते हुए बीती रात 9 बजे राजगांगपुर पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न गोदामों में एक साथ छापा मारा और 3 गोदाम से पटाखे का जाखिरा जप्त किया. ज्ञात हो कि इन व्यापारियों से इस पटाखे का किसी तरह का कागज नहीं दिखाने पर इन व्यापारियों पर अलग-अलग केस दर्ज किया गया है. साथ ही बागीचापाड़ा के राहुल कुमार राम, अमर कुमार राम एवं आनंद कश्यप के साथ पटाखे का जखीरा बरामद किया गया. थाना प्रभारी गोकुला नंद साहु के निर्देश पर इस छापेमारी में एसआई मुकुंद पात्र के साथ एएसआई पटेल बाबू के नेतृत्व में पुलिस टीम जुटी रही.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …