Home / Odisha / कोरापुट में 1.5 करोड़ का गांजा जब्त

कोरापुट में 1.5 करोड़ का गांजा जब्त

कोरापुट. कोरापुट में अवैध रूप से गांजा के व्यापार का खुलासा करते हुए जिला पुलिस ने कल रात दो स्थानों से लगभग 13 क्विंटल गांजा बरामद किया है. इसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार, पहली घटना में कोरापुट-मलकानगिरि सीमा पर हनुमाल गाँव में गोवर्धन दलेई के एक निर्माणाधीन घर से 812 किलोग्राम 700 ग्राम गांजा जब्त किया गया. इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और एक जांच चल रही है. इसमें कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश की सीमा पर पडुआ क्षेत्र में एक वैन से पांच क्विंटल गांजा जब्त किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …