Home / Odisha / कटक में काफी मात्रा में कफ सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

कटक में काफी मात्रा में कफ सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

सुधाकर कुमार शाही, कटक

जिले मर्कटनगर थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में मिलावटी कफ सिरप को बरामद किया है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है. मर्कटनगर थाने की पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश सिरप में कोडीन फॉस्फेट का इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्हें गलत लाभ के इरादे से बेच रहे हैं. आईआईसी को यह भी पता चला कि एक बड़ी मात्रा में सिरप सीडीए क्षेत्र में पहुंचाया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया और उन्होंने 31 अक्टूबर को सुबह 3.05 बजे कुलमणि मिश्रा उर्फ कुलु (40) नामक एक व्यक्ति को पकड़ा. इसके पास से विभिन्न ब्रांड नामों के तहत मिलावटी खांसी की दवाई की बोतलें जब्त की गयी. कुलमणि से पूछताछ करने के बाद टीम ने चौद्वार इलाके में एक अन्य आरोपी दिलीप कुमार साहू उर्फ मंटू (42) के घर पर छापा मारा. दिलीप दवा की दुकान का मालिक है. दिलीप इन दवाओं को खरीदकर अपने ग्राहकों के बीच बेचता था. जांच के दौरान 3199 पैक बोतलों में कुल 313 लीटर और 400 मिली खांसी की दवाई के साथ एक मोटरसाइकिल और नीट-10 गोलियों के पांच स्ट्रिप्स भी जब्त किए गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …