Home / Odisha / भुवनेश्वर पेट्रोल पंप विस्फोट घटना की आयी डीएनए रिपोर्ट

भुवनेश्वर पेट्रोल पंप विस्फोट घटना की आयी डीएनए रिपोर्ट

  •  लापता सीमांचल की हो चुकी है मौत – पुलिस कमिशनर

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर के राजभवन के पास स्थित पेट्रोल पंप में हुए विस्फोट मामले में लापता सीमांचल परिडा की विस्पोट में मौत हो चुकी है. भुवनेश्वर-कटक कमिश्नरेट पुलिस के कमिश्नर डा सुधांशु षाड़ंगी ने एक पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गत सात अक्टूबर को हुए विस्फोट के मामले में फारेंसिक लैबरटोरी से डीएनए रिपोर्ट आ चुकी है. इस घटना में लापता सीमांचल की विस्फोट में मौत होने की बात इस रिपोर्ट में स्पष्ट हो गई है. इस संबंध में सीमांचल के परिवार के लोगों को तथा इंडियन आयल को अवगत करा दिया गया है, ताकि मृतक के परिवार को सहायता राशि प्रदान की जा सके. उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल दो लोगों की मौत हुई है. उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर को हादसा हुआ था, जिसमें 9 लोग घायल हुए थे तथा दो लोग गंभीर रुप से घाय़ल हुए थे. गंभीर रुप से घायल दोनों को कटक के एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसमें से एक व्यक्ति की चिकित्सा के दौरान मौत हो गई थी. सीमांचल इस हादसे के बाद ही लापता था. वहां पड़े मांस के टुकडों को परीक्षण करने के लिए भेजा गया था.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …