Home / Odisha / सट्टा अड्डा में पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

सट्टा अड्डा में पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

संबलपुर। धनुपाली पुलिस ने स्थानीय सोनापाली इलाके में चलाए जा रहे एक सट्टा अड्डा में छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम गुलाम अहमद, मोहम्मद मुमताज एवं मोहम्मद इस्माइल बताया गया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भारी मात्रा में शराब जब्त, दो गिरफ्तार

संबलपुर। धनुपाली पुलिस ने सोनापाली इलाके में छापामारकर भारी मात्रा में देशी शराब जब्त किया है। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम सपन ओराम एवं सरस्वती मुंडा बताया गया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …