Home / Odisha / सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों में गुस्सा

सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों में गुस्सा

कंधमाल. सड़क हादसे में एक नाबालिग लड़के की मौत के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिला. ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बलियागुड़ा-राइकिया मार्ग को सड़क जाम कर किया. जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर को बोलेरो के धक्के से जिदुबाड़ी गांव के नाबालिग को गंभीर चोटें आईं. हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया. इससे स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया. स्थानीय लोगों ने सड़क पर लकड़ी और पत्थर रखकर बालीगुडा-राइकिया मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और भागने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे. हादसे के बाद से चालक फरार हो गया है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …