Home / Odisha / ढेंकानाल में हाथी के हमले में एक की मौत

ढेंकानाल में हाथी के हमले में एक की मौत

ढेंकानाल. जिले के बरिहापुर गांव में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. उसकी पहचान कालंदी साहू के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि  बरियापुर से बसोई गाँव जाते समय हाथी ने उस पर हमला कर दिया. इसके बाद कालंदी को पहले कामाख्या नगर अस्पताल ले जाया गया और बाद में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. उल्लेखनीय है कि दो सप्ताह में यह पांचवीं घटना है. इस क्षेत्र में हाथी के हमले के बाद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन का इलाज चल रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …