Home / Odisha / नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों को कांग्रेस प्रभारी ने दिया गुरु मंत्र

नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों को कांग्रेस प्रभारी ने दिया गुरु मंत्र

भुवनेश्वर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक की अध्यक्षता में भुवनेश्वर स्थित कांग्रेस भवन में नवनियुक्त जिला कांग्रेस के अध्यक्षों की बैठक हुई. इस बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी तथा तमिलनाडु से सांसद डा ए चेला कुमार ने नये जिलाध्यक्षकों संगठन को कैसे आगे बढ़ाना है, इसके बारे में गुरु मंत्र दिया. चेला कुमार ने उपस्थित नये जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि वे सभी अपने-अपने इलाके में अच्छे संगठक हैं. यदि वे ठीक से मेहनत करें व पार्टी को आगामी दिनों में मजबूत करेंगे तो पार्टी को भविष्य में सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा कि राज्य में हो रहे दो उपचुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए वे सहयोग करें व प्रचार कार्य में भाग लें. उन्होंने कहा कि आगामी दो माह के अंदर प्रखंड स्तर पर पार्टी का पुनर्गठन कर लोगों के मुद्दों पर सड़क पर उतरना होगा तथा राज्य व केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का रास्ता अपनाना होगा. बैठक के प्रारंभ में पार्टी के दिवंगत नेता गुरुपद नंद व हरमोहन दास के निधन पर दो मिनट की मौन प्रार्थना की गयी. कार्यक्रम में अंत में पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप माझी ने धन्यवाद दिया.

कोरोना नियमों की हुई अनदेखी

इस दौरान कोविद नियमों की अनदेखी भी देखने को मिली है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक समेत कई नेताओं ने मास्क ठीक से नहीं पहना था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …