Home / Odisha / भुवनेश्वर शहर में कोरोना के 239 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर शहर में कोरोना के 239 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. राजधानी भुवनेश्वर नगर निगम क्षेत्र में कोरोना के 239 कोरोना मरीज पाये गये हैं. इन सकारात्मक मामलों में से 73.64% स्थानीय संक्रमण के मामले हैं. शहर में बीते 24 घंटे के दौरान दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. यह जानकारी भुवनेश्वर नगर निगम ने ट्विट कर दी है. बताया जाता है कि नये मामलों में संगरोध केंद्र से 63 मामले हैं, जबकि स्थानीय संक्रमण के 176 मामले हैं. शहर में कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 27909 हो चुकी है. इनमें से 25060 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 144 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. राजधानी क्षेत्र में अब भी 2684 कोरोना के सक्रिय मामले हैं. बीते 24 घंटे के दौरान 302 कोविद रोगी बीमारी से उबर चुके हैं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …