Home / Odisha / छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने की नवीन पटनायक से मुलाकात

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने की नवीन पटनायक से मुलाकात


भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बुधवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की है। छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जनजाति नृत्य महोत्सव में भाग लेने के लिए गृह मंत्री साहू ने मुख्यमंत्री को निमंत्रण पत्र दिया है। जानकारी के मुताबिक आगामी 27 दिसंबर से छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव शुरू होगा। इस महोत्सव में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से शामिल होने के लिए साहू ने अनुरोध किया है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …