Home / Odisha / रिश्वत लेने के आरोप में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर गिरफ्तार

रिश्वत लेने के आरोप में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर गिरफ्तार

मालकानगिरि. मालकानगिरि जिले के पोड़िया ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर को रिश्वत लेने के आरोप में सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने धर-दबोचा है. आरोप है कि वह एक बिल की मंजूरी के लिए 20,000 रुपये की रिश्वत ले रहे थे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्रीमंत अतीबोधी ने पोड़िया के राकेश चंद्र दास से उनके दादा जी के वाहन के बिल पास करने के लिए उक्त राशि की मांग की थी. इसके बाद उसने सतर्कता विभाग के पास इसकी शिकायत की. तदनुसार, एक जाल बिछाया कर आरोपी अतीबोधी को दास के रिश्वत को स्वीकार करते समय सतर्कता विभाग के  कोरापुट डिवीजन के अधिकारियों ने उनके कार्यालय में रंगेहाथों पकड़ लिया. साथ ही रिश्वत की रकम अतीबोधी के कब्जे से बरामद की गई और गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर ली गई. इस दौरान उनके हाथों पर केमिल के निशान भी पाये गये. इससे उनके द्वारा रिश्वत के पैसे लेने और स्वीकार करने की पुष्टि हुई.

इसके बाद पोड़िया में उनके आवासीय सरकारी क्वार्टर की तलाशी ली गई. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. भ्रष्टाचार निरोधक (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत एक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …