Home / Odisha / भुवनेश्वर आर एंड बी डिवीजन-5 के सहायक अभियंता के यहां छापा

भुवनेश्वर आर एंड बी डिवीजन-5 के सहायक अभियंता के यहां छापा

भुवनेश्वर. सतर्कता विभाग ने बुधवार को भुवनेश्वर आर एंड बी डिवीजन-5 के सहायक अभियंता शारदा प्रसाद गौड़ा से जुड़े पांच स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. यह छापेमारी उनकी आय के ज्ञात स्रोतों के अनुपात में अधिक संपत्ति होने के आरोप में की गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर के गंगनगर इलाके में स्थिति उनकी तीन मंजिली इमारत, गंजाम में बड़गड़ा स्थित पैतृक घर, गंजम स्थित उनके ससुराल में, गंजाम के बड़गड़ा में एक रिश्तेदार के घर और भुवनेश्वर में निर्मला सौध उनके दफ्तर के कमरे में एक साथ तलाशी ली गई. खबर लिखे जाने तक विस्तृत जानकारी नहीं मिली पायी थी. इससे पहले मंगलवार को विजिलेंस ने शहर में जनरल पब्लिक हेल्थ डिवीजन- II के सहायक कार्यकारी अभियंता रवीन्द्र नाथ प्रधान के कार्यालय और आवास पर छापा मारा था. भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार प्रधान और उनके परिवार के सदस्यों के पास 6.53 करोड़ रुपये की कथित अचल संपत्ति है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …