Home / Odisha / पुरी जिला प्रशासन ने स्वर्गद्वार को किया सेनिटाइज

पुरी जिला प्रशासन ने स्वर्गद्वार को किया सेनिटाइज

पुरी. जिला प्रशासन ने आज समुद्र तट में स्थित स्वर्गद्वार श्यमशान घाट को सेनिटाइज किया. यहां जिला से बाहर के शवों को अंतिम संस्कार के लिए अनुमति मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने इसको तीन घंटे में सेनिटाइज किया. कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. नगरपालिका इसकी देखरेख कर रही है. हालांकि भीड़ को नियंत्रण करना उस समय मुश्किल हो जाता है, जब कोई दिग्गज व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जाता है. उस स्थिति में यहां उनके चहेतों की भीड़ उमड़ पड़ती है और प्रशासन भी मूकदर्शक रहता है. हालही में एक नेता के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी थी. हालांकि कोरोना नियम के अनुसार संस्कार के समय 20 लोगों को यहां आने की अनुमति दी गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …