Home / Odisha / मयूरभंज में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत

मयूरभंज में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत

मयूरभंज. मयूरभंज जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रॉलर ने एक स्कूटी को कूचल दिया. घटना रारुआन थानांर्गत एनएच-49 पर फूलगुंठा के पास हुई. तीनों मृतक स्कूटी पर सवार थे. मृतकों की पहचान गुरुचरण मुंडा, टुटुन मुंडा और सुरेश मुंडा के रूप में हुई है. वे सभी रारुआन के भांडा गांव से थे. घटना की जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस बीच गुस्से में स्थानीय लोगों ने काफी लंबे समय तक विरोध में सड़क जाम रखा. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही आंदोलन वापस लिया गया. पुलिस ने शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …