Home / West Bengal / ट्रेन के धक्के से दो हाथियों की मौत

ट्रेन के धक्के से दो हाथियों की मौत

सिलीगुड़ी- खोरीबारी थाना अन्तर्गत दिलशाराम जोत दूध गेट के समीप अहले सुबह ट्रेन के धक्के से दो हाथियों की मौत हो गयी। मिली जानकारी अनुसार, सिलीगुड़ी कटिहार पैसेंजर ट्रेन 75744 सिलीगुड़ी से कटिहार जा रही थी। इस बीच दूध गेट के समीप रेलवे लाइन पार कर रहे हाथियों के झुंड में से दो हाथियों को ट्रेन से धक्का लग गया। धक्का लगने से दोनों हाथियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी ।

 

इस बीच हाथियों को देखने काफी संख्या में लोग इक्कठा हो गए। वन विभाग व संबन्धित पदाधिकारी मौके पर पहुंच आवश्यक कार्यवाई में जुट गई और हाथियों का दाह संस्कार कर दिया गया।

Share this news

About desk

Check Also

खोरीबारी ग्राम पंचायत तीन सौ लोगों की स्क्रीनिंग

खोरीबारी- खोरीबारी ग्राम पंचायत के प्रधान हीमाद्री सिन्हा के नेतृत्व में आज पंचायत क्षेत्र के …