Home / Odisha / विधायक जयंत कुमार षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री से जगन्नाथ मंदिर को फिर से खोलने का आग्रह किया

विधायक जयंत कुमार षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री से जगन्नाथ मंदिर को फिर से खोलने का आग्रह किया

प्रमोद कुमार प्रृष्टि, पुरी

पुरी सदर विधायक जयंत कुमार षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से कोविद के नियमों का पालन करते हुए श्रीमंदिर को फिर से खोलने का आग्रह किया है. जयंत ने ट्विट की एक श्रृंखला में पहले उन्होंने सीएम नवीन को पुरी की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी. इसमें बाद उन्होंने तर्क दिया कि यदि मानकों का पालन करते हुए उच्च सुरक्षा व्यवस्था के साथ मुख्यमंत्री की यात्रा को मैनेज किया जा सकता है तो भगवान श्री जगन्नाथ के मंदिर में भक्तों का प्रवेश हो सकता है. जयंत ने कहा कि महामारी ने एक अज्ञात भय उत्पन्न कर दिया है. ऐसे में श्री जगन्नाथ की एक झलक भक्तों को ताकत प्रदान करेगी. उन्होंने कोविद के प्रतिबंधों के बीच पूरे भारत में कई पूजा स्थलों को फिर से खोलने का जिक्र किया और कहा कि यही बात श्रीमंदिर के लिए भी लागू की जा सकती है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …