Home / Odisha / कटक में बेखौफ बदमाशों का तांडव, घर में घुसकर नकदी और आभूषणों लूटे

कटक में बेखौफ बदमाशों का तांडव, घर में घुसकर नकदी और आभूषणों लूटे

कटक. जिले में बेखौफ बदमाशों का तांडव इस कदर देखने को मिला है कि है कि खुंटुनी थाना के नुआगां में रात में एक घर में घुसकर नकदी और आभूषणों को लूट लिया. बताया जाता है कि इस दौरान घर में कोई भी पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था. यह लूट लक्ष्मण राउत के घर में हुई है. घटना के समय वह घर पर नहीं थे. पुलिस सूत्रों से मिली खबर के अनुसार  छह गुंडों का एक गिरोह घर में घुस आया और बच्चों को चाकू की नोंक पर डराया और लकदी तथा गहनों को लूटने के बाद फरार हो गये. इस घटना से ग्रामीण दहशत की स्थिति में हैं. लूट की सूचना पाते ही खुंटुनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. बताया जाता है कि इस तरह की लूट कुछ दिन पहले ही द्वारबतीपुर गांव में हुई थी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …