Home / Odisha / उपचुनाव के लिए कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया
evm

उपचुनाव के लिए कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

evm

भुवनेश्वर. ओडिशा के बालेश्वर और तीर्तोल विधानसभा के उपचुनाव के लिए कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. मुख्य चुनाव अधिकारी सुशील कुमार लोहानी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आठ उम्मीदवारों ने तीर्तोल से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया है, जबकि बालेश्वर सीट के लिए नौ नामांकन दाखिल किए गए हैं. लोहानी ने कहा कि तीर्तोल से आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें पांच निर्दलीय उम्मीदवार हैं, तीन बीजद, भाजपा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हैं.

बालेश्वर से नौ उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं, जिनमें चार बीजद, भाजपा, कांग्रेस और सीपीआई के हैं तथा अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक दल ने बालेश्वर विधानसभा सीट से एक उम्मीदवार को उतारा है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …