Home / Odisha / कटक में कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

कटक में कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

सुधाकर कुमार शाही, कटक

जिले में एक कार के कैनाल में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी है. बताया जाता है कि यह हादसा चालक के नियंत्रण खोने से राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर तेलेंगापाटना में हुआ. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार भुवनेश्वर की ओर जा रही थी. इसी दौरान आज तड़के तीन बजे वह कैनाल में गिर गयी. इसी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. हादसे की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत लाया गया घोषित कर दिया. मृतकों की शिनाख्ता नहीं हो पायी थी. पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …