Home / Odisha / पूर्व आईपीएस अधिकारी जान नायक का कोविद से निधन

पूर्व आईपीएस अधिकारी जान नायक का कोविद से निधन

भुवनेश्वर. पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जान नायक का गुरुवार रात को निधन हो गया है. कोविद-19 से संक्रमित होने के कारण उनकी मौत हो गई है. वह 1965 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे हैं. वह 78 साल के थे. राज्य पुलिस के महानिदेशक अभय ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
पुलिस महानिदेशक अभय ने ट्वीट कर कहा कि 2002 में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति लेने वाले 1965 बैच के आईपीएस अधिकारी जान नायक का बीती रात निधन हो गया. वह कोरोना से पीड़ित था. कंधमाल जिले में एक जनजातीय गांव से पुलिस डीजी के पद तक पहुंचने की यात्रा काफी प्रेरणादायक थी. वह काफी भद्र, नम्र व दयालु थे. उनके प्रति श्रद्धांजलि. उनकी आत्मा को शांति मिले.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …