Home / Odisha / बालेश्वर व तिर्तोल विधानसभा उपचुनाव के लिए विज्ञप्ति जारी
evm

बालेश्वर व तिर्तोल विधानसभा उपचुनाव के लिए विज्ञप्ति जारी

  •  3 नवंबर को कोविद नियमों के बीच होगा मतदान

भुवनेश्वर. बालेश्वर सदर व तिर्तोल विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के लिए शुक्रवार को विधिवत रुप से विज्ञप्ति जारी की गई है. इस विज्ञप्ति के अनुसार इन दोनों सीटों पर उप चुनाव आगामी तीन नवंबर को होगा. विज्ञप्ति जारी होने के साथ साथ आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरु हो गई है. विज्ञप्ति के अनुसार नामांकन भरने की अंतिम तिथि आगामी 16 अक्टूबर है. 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 19 अक्टूबर तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है. तीन नवंबर को चुनाव होना है तथा 10 नवंबर को वोटों की गिनती होनी है.
इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कोविद गाइडलाइन के अनुसार नियमों के अनुसार मतदान होगा.
उल्लेखनीय है कि बालेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा के मदन मोहन दत्त के निधन पर यह सीट रिक्त हुई है. इसी तरह तिर्तोल विधानसभा सीट पर बीजद के विष्णु दास के निधन के कारण यह उपचुनाव होने वाला है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …