Home / Odisha / केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया प्लाजमा दान

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया प्लाजमा दान


कटक. कोरोना से स्वस्थ होने के बाद डाक्टरों की सलाह पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने स्वैच्छिक रुप से प्लाजमा दान किया. कटक के एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल जाकर उन्होंने प्लाजमा दान किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान की स्थिति में संक्रमितों की जीवन रक्षा करने के लिए प्लाजमा की महत्वपूर्ण भूमिका है. इसलिए प्लाजमा दान करने के लिए जागरुकता अभियान को अधिक व्यापक करने के लिए उन्होंने अनुरोध किया. प्रधान ने कहा कि ओडिशा आकर प्रभु श्रीजगन्नाथ जी को प्रणाम कर प्लाजमा दान करने की उनकी इच्छा थी. उन्होंने कहा उनके द्वारा दिये गये प्लाजमा यदि किसी संक्रमित के काम में आयेगा तो उन्हें संतोष प्राप्त होगा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …