Home / Odisha / भुवनेश्वर में बढ़ रहे हैं स्थानीय संक्रमण के मामले

भुवनेश्वर में बढ़ रहे हैं स्थानीय संक्रमण के मामले

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के क्षेत्र में कोरोना के स्थानीय संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. क्वारेंटाइन से अधिक स्थानीय संक्रमण के मामले पाये जा रहे हैं. बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 329 नए सकारात्मक मामलों का पता चला है. शहर में कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या 22,876 हो गयी है. यह जानकारी बीएमसी ने ट्विट कर दी है. ताजा मामलों में से 219 स्थानीय संक्रमण मामले हैं, जबकि शेष 110 क्वारेंटाइन सेंटर के मामले हैं. भुवनेश्वर भी पिछले 24 घंटों में 341 मरीज स्वस्थ हुए हैं. शहर में कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 19, 255 हो गयी है. राजधानी क्षेत्र में अब भी 3502 मामले सक्रिय हैं. राजधानी में कोरोना से अब तक सौ संक्रमितों की मौत हो गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …