Home / Odisha / आईओसीएल में डकैती की साजिश विफल, तीन बदमाश गिरफ्तार

आईओसीएल में डकैती की साजिश विफल, तीन बदमाश गिरफ्तार

संबलपुर. धनुपाली पुलिस ने नक्सापाली स्थित आईओसीएल कंपनी में डकैती की साजिश रच रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद शाहरूख सोनापाली, नेपाल बेहरा लपंगा एवं आशीष कुमार बुर्ला बताया गया है. मौके से दो आरोपी फरार होने में सफल हो गए. धनुपाली थाना प्रभारी कमललोचन पंडा ने बताया कि बीती रात आरोपी नक्सापाली के एक सुनसान जगह पर बैठकर कुछ विचार-विमर्श कर रहे थे. पुख्ता सूचना मिलनेपर पुलिस की टीम उस दिशा में रवाना हुई. पुलिस को देखकर आरोपी फरार होने का प्रयास करने लगे. पुलिस के मुस्तैद जवानों ने किन्तु दौड़ाकर उनमें से तीन को पकड़ लिया. उनके पास से दो चाकू, एक भुजाली, एक टॉर्च, एक मोबाइल एवं नगद 360 रूपया बरामद किया है. जब आरोपियों से थाने में गहन पूछताछ आरंभ की गई तो उन्होने सारी हकीकत बयान कर दिया. उन्होंने बताया कि फरार दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी हेतु हरसंभव स्थानों पर छापामारा जा रहा है, बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. दूसरी ओर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

बाइक चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

धनुपाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम रमेश पंडित बताया गया है तथा वह टाउन थाना अंतर्गत साहू कालोनी का रहनेवाला है. आरोपी के पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद किया है. गौरतलब है कि आरोपी ने दो दिन पहले सोनापाली   निवासी सिकंदर खान का बाइक पार कर लिया था. धनुपाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …