Home / Odisha / वाट्सअप ग्रुप का सकारात्मक प्रयोग, मानवता का मिसाल किया कायम

वाट्सअप ग्रुप का सकारात्मक प्रयोग, मानवता का मिसाल किया कायम

  • चंदा संग्रह कर कोरोना संक्रमितों के लिए खरीदा ऑक्सीजन सिलेंडर

राजेश बिभार, संबलपुर

विपदा के इस कठिन समय में जहां सैकड़ों लोग जीवन एवं मौत के बीच संग्राम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें बचाने की जद्दोजहद भी हर हाल में किया जा रहा है. कोराना योद्धा पिछले कुछ माह से कोरोना संक्रमितों की सेवा में दिनरात एक किए हुए हैं. ऐसे आलम में युवा वर्ग भी अपने आप को पीछे नहीं रखना चाहता है. संबलपुर शहर के एक वाटसअप ग्रुप के सदस्यों को जब जानकारी मिली कि होम क्वारेंटाइन में रह रहे लोगों तक आक्सीजन नहीं पहुंच पा रही है, तो उन्होंने ग्रुप में अपनी तरफ से प्रयास आरंभ किया. देखते ही देखते एक घंटे के अंतराल में उन्होंने 1.5 लाख रुपये का चंदा संग्रह किया और उस राशि से 12 ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदा और जनसेवा हेतु सामाजिक संगठन सोसल स्टार क्लब को प्रदान किया. कठिन समय में उस ग्रुप ने इस महती कार्य को अंजाम देकर मानवता की नया मिसाल कायम किया है. पूरे शहर में उनके इस कार्य की प्रशंसा की जा रही है. इस महती कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में ग्रुप के शशिकांत शिवराज साहा, हरिशंकर सिला, अमणदीप सिंह, दीपक, निखिल सूरी, सन्नी बेगाड़, अबीद एवं कश्यप सुपकार ने महती भूमिका निभाया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …