Home / Odisha / विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित हुई बाइक रैली

विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित हुई बाइक रैली

भुवनेश्वर. राज्य सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा आज विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया. इस अवसर पर एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया. पर्यटव व संस्कृति मंत्री ज्योति प्रकाश पाणिग्राही ने झंडा दिखा कर इसका शुभारंभ किया. भुवनेश्वर के इनफोसिटी परिसर से यह बाइक रैली शुरु हुई तथा 25 किमी दूर धौली शांति स्तुप में जाकर समाप्त हुई. नौ सुपर बाइक ग्रुप के 80 सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया. धौली पहुंचने पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा दिया गया संदेश वहां पढ़ा गया. इस अवसर पर पर्यटन मंत्री पाणिग्राही ने कहा कि राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कदम उठाये जा रहे हैं. पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है तथा उनके बारे में प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …