Home / Odisha / प्रमुख पर्यटनस्थलों में वाहनों में शत-प्रतिशत स्वच्छ ईंधन इस्तेमाल किया जाए – धर्मेन्द्र प्रधान

प्रमुख पर्यटनस्थलों में वाहनों में शत-प्रतिशत स्वच्छ ईंधन इस्तेमाल किया जाए – धर्मेन्द्र प्रधान

  • पर्य़टन व ग्रामीण विकास को लेकर वर्चुअल सम्मेलन

भुवनेश्वर. केन्द्र सरकार द्वारा पहचान किये जा रहे आदर्श पर्टयनस्थलों के लिए यातायात के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले वाहनों में शत-प्रतिशत स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. पर्य़टन मंत्रालय को चाहिए कि वह इस बारे में पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय से मिल कर कार्य करे. पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन व ग्रामीण विकास को लेकर आयोजित वर्चुअल सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ये बातें कहीं. इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री प्रधान ने पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्थानीय पर्यटन स्थलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से शुरु किये गये देखो अपना देश कार्यक्रम की प्रशंसा की. प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आदर्श पर्यटन स्थलों की पहचान की गई है, लेकिन यह देखा जा रहा है कि पर्यटकों के लिए इस्तेमाल किये जा रहे वाहन, वोट आदि पेट्रोल व डीजल से चल रहे हैं. इन वाहनों में एलएनजी व पीएनजी जैसे स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल किये जाने की आवश्यकता है. इससे वाहन चलाने वालों को आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ पर्यावरण को भी स्वच्छ रखा जा सकेगा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …