Home / Odisha / कटक में कोरोना पर नियंत्रण के लिए विधायक मुकीम के साथ हुई चर्चा

कटक में कोरोना पर नियंत्रण के लिए विधायक मुकीम के साथ हुई चर्चा

  • मारवाड़ी समुदाय की संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बाराबाटी विधायक से की मुलाकात

  • यथासंभव सहयोग के लिए मुकीम ने प्रतिनिधि नियुक्त किया

कटक. कोरोना महामारी जिस प्रकार से पूरे कटक शहर में फैल रही है, उसमें मारवाड़ी समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में प्रभावित हो चुके हैं. कुछ लोगों की मौत भी इससे हो चुकी है. इसी संदर्भ में उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश कमानी, सचिव दिनेश जोशी, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, टेक्सटाइल मर्चेंट असोसिएशन के अध्यक्ष हनुमान मल सिंघी, तेरापंथ युवक परिषद् के राकेश सिंघी ने कटक बाराबाटी के विधायक मोहम्मद मुकिम से उनकी आफिस में मुलाकात की और चिंता जाहिर करते हुए इस विषय पर चर्चा की. सभी उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों ने इस संकट काल में अपनी संस्थाओं द्वारा दी जा रही सेवाओं का संक्षिप्त विवरण विधायक को दिया. यूपीएमएस के महासचिव दिनेश जोशी ने संस्था द्वारा दी जाने वाली सेवाओं का यथा एम्बुलेंस सेवा, आक्सीजन सेवा,  मेडिकल जांच में सहयोग, डाक्टरी परामर्श एवं तकरीबन 6000 लोंगों में राजस्थान से मंगाया काढ़ा वितरण की सेवा का उल्लेख किया. विधायक ने इन सभी सामाजिक कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए सभी को साधुवाद दिया एवं इस तरह की मुहिम के अंतर्गत किसी भी प्रकार की सहायता एवं सहयोग के लिए अपने पुर्ण योगदान का आश्वासन देते हुए तुरंत एक व्यक्ति को इसके नियुक्त कर दिया. इसके लिए अध्यक्ष सुरेश कमानी ने सभी की तरफ से उनका बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापन किया.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …