Home / Odisha / चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, सामग्री जब्त

चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, सामग्री जब्त

संबलपुर. खेतराजपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम महेश खडिय़ा बताया गया है तथा वह दुर्गापाली का रहनेवाला है. उसके पास से चोरी की अनेकों सामग्री बरामद की गयी है. खेतराजपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पिछले 24 सितंबर को दुर्गापाली निवासी जगबंधू सेठ के मकान में सेंध लगाया और लाखों रूपये का जेवर एवं नगदी लेकर फरार हो गया. जगबंधू की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और उससे चोरी की सामग्री बरामद किया. खेतराजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …