Home / Odisha / जाजपुर में बाढ़ के कारण गांव में घुसा मगरमच्छ

जाजपुर में बाढ़ के कारण गांव में घुसा मगरमच्छ

जाजपुर. जाजपुर जिले के दशरथपुर ब्लॉक के दत्तपुर गांव में आज एक मगरमच्छ घुस गया. दत्तपुर बैतरणी नदी के तट पर स्थित है. भारी बारिश के कारण यह नदी उफान है. इसमें वह बह कर गांव में आ गया था. मगरमच्छ के गांव में घुसने से लोगों में दहशत फैल गयी है. इस इलाके में जलजमाव है. स्थिति गंभीर है और बिगड़ने की आशंका है, क्योंकि बैतरणी नदी में लगातार जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है. क्षेत्र के अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

 

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …